भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल में से एक – Flipkart Big Billion Days Sale 2025 – का आधिकारिक ऐलान हो चुका है।
इस बार की सेल और भी खास रहने वाली है क्योंकि यह Amazon Great Indian Festival 2025 के साथ ही 23 सितंबर से शुरू होगी। Flipkart ने अपने ऐप और वेबसाइट पर टीज़र जारी कर यूज़र्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस मेगा सेल में आपको iPhone 16, Samsung Galaxy S24, Motorola Edge 60 Pro और OnePlus Buds 3 जैसे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। इतना ही नहीं, टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भी बेहद किफायती दामों पर खरीदे जा सकेंगे।
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 Date
Flipkart ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। हालांकि, यह सेल कितने दिनों तक चलेगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी तक साझा नहीं की है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सेल की डेट्स बिल्कुल वही हैं, जो Amazon Great Indian Festival 2025 की हैं। यानी इस बार दोनों दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी और ग्राहकों को मिलेंगे सबसे बेहतरीन ऑफ़र्स।

Early Access का फायदा
पिछले साल की तरह इस बार भी Flipkart Plus और Black मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा। इससे साफ़ है कि है प्रीमियम मेंबर्स बाकी लोगों से पहले बेस्ट डील्स का फायदा उठा पाएंगे।
सेल में मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Flipkart ने ऐलान किया है कि Big Billion Days Sale 2025 के दौरान स्मार्टफोन्स से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर कैटेगरी पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में खास तौर पर iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफ़र्स मिलेंगे। इसके साथ ही Intel PCs, 55-इंच स्मार्ट टीवी, फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन और लैपटॉप्स पर भी भारी छूट का वादा किया गया है।
बैंक ऑफ़र्स और डबल डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में ग्राहकों को सिर्फ प्रोडक्ट्स पर ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफ़र्स का भी शानदार लाभ मिलेगा। Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूज़र्स को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा Flipkart ने इस बार खास तौर पर “Double Discount” ऑफ़र भी पेश किया है। इसमें चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स पर पहले से लागू डिस्काउंट के ऊपर अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी अगर आप लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए बेस्ट रहेगा।
इस सेल में लगभग हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफ़र उपलब्ध होंगे। खासकर, iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 जैसी फ्लैगशिप डिवाइसेज़ पर ग्राहकों को भारी छूट मिलेगी। चूँकि इस बार Amazon और Flipkart दोनों की सेल एक ही तारीख से शुरू हो रही हैं, इसलिए ग्राहकों को डील्स की तुलना कर सबसे बेहतरीन ऑफ़र चुनने का शानदार मौका मिलेगा।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।