Apple Event 2025 Live: डेट, टाइम और स्ट्रीमिंग जानकारी | iPhone 17, Apple Watch और नए गैजेट्स का खुलासा

Telegram
WhatsApp
Facebook

iPhone 17 Series का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से जिस पल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वह अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आज होने वाले Apple Event 2025 में न केवल नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च होगी, बल्कि कई और शानदार Apple प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठेगा।

इस इवेंट में कंपनी iOS 26, iPadOS 26 समेत अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स की रिलीज़ डेट और कम्पैटिबल डिवाइस लिस्ट भी सामने ला सकती है। यानी यूज़र्स को सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, बल्कि Apple के पूरे इकोसिस्टम से जुड़े बड़े अपडेट्स देखने को मिलेंगे।

Apple Event 2025
Apple Event 2025

कब शुरू होगा Apple Event ?

भारतीय समयानुसार एपल इवेंट का आगाज़ आज रात 10:30 बजे से होगा। अगर आप Apple Event का लाइव स्ट्रीम वीडियो देखना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि, आज रात 10:30 बजे इवेंट शुरू होने पर आप देख सकते हैं कि, क्या- क्या लॉन्च किया जा रहा है।

iPhone 17 Series समेत कई बड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं

Apple Event 2025 में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 Series होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी चार नए मॉडल्स पेश कर सकती है – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air। खास बात यह है कि iPhone 17 Air पुराने Plus वेरिएंट को रिप्लेस करेगा और इसे अब तक का सबसे पतला iPhone माना जा रहा है।

Apple Event 2025
Apple Event 2025

iPhone 17 Series के अलावा, Apple अपनी नई स्मार्टवॉच लाइनअप भी पेश कर सकता है। इसमें Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 शामिल हो सकती हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी इस इवेंट में AirPods Pro 3rd Generation से भी पर्दा उठा सकती है। गौरतलब है कि सेकेंड जेनरेशन मॉडल तीन साल पहले लॉन्च किया गया था, और अब इसके नए वर्ज़न में कई अपग्रेडेड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। iPhone 17 Series से लेकर Apple Watch और AirPods तक हर बड़े अपडेट के लिए AajKiTime से जुड़े रहिए।