Google आज के समय में लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है। लेकिन गूगल ने अपने स्टोरेज को लिमिटेड रखा है। ऐसे में अगर आप बिना कोई अतिरिक्त भुगतान किए Gmail और अन्य ऐप्स का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको इसी सीमित स्टोरेज में मैनेज करना होगा।
आजकल ईमेल का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर देखा गया है कि स्पैम ईमेल्स की वजह से Gmail स्टोरेज जल्दी भर जाता है। जब इनबॉक्स फुल हो जाता है, तो जरूरी ईमेल्स को रिसीव करना भी मुश्किल हो जाता है।
हर बार एक-एक करके ईमेल मैनेज करना आसान नहीं है, लेकिन आप चाहें तो स्पैम ईमेल्स को ब्लॉक करके और अनचाहे मेल्स को डिलीट करके आसानी से स्टोरेज खाली कर सकते हैं। इससे आपका Gmail इनबॉक्स क्लीन रहेगा और जरूरी ईमेल्स समय पर आ सकेंगे।
Gmail का स्पैम फिल्टर कैसे करें एक्टिवेट:

- स्पैम के लिए सबसे पहले आपको Gmail का बिल्ट इन स्पैम फिल्टर में जाना होगा। जहां इसे एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेपटको फॉलो करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले Gmail ऐप को खोलना होगा। और सेटिंग्स तक पहुंचने के लिए ऊपरी दाएं कॉर्नर में मौजूद गियर आइकन पर क्लिक करना है।
- सेटिंग्स मीनू में “सी ऑल सेटिंग्स” का चयन करना है।
- “फिल्टर एंड ब्लॉक्ड एड्रेसेज” टैब पर जाना है। स्पैम फिल्टर को एक्टिव करने के लिए “एनेबल स्पैम फिल्टरिंग” के साथ में मौजूद बॉक्स पर चेक करना है। पेज के नीचे “सेव चेंजेस” बटन पर क्लिक करके बदलावों को सेव करना है।
ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क करें:
बता दें कि, अगर कोई भी स्पैम ईमेल फिल्टर से भी बच जाता है तो आप उसे मैनुअल तौर पर स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं:
- इसके लिए आपको सबसे पहले स्पैम ईमेल खोलना है।
- फिर आपको रिप्लाई एरो के साइड में मौजूद तीन वर्टिकल डॉट पर टैब करना है।
- ड्रॉपडाउन मीनू से “रिपोर्ट स्पैम” का चयन करना है।
- Gmail आपके ईमेल को स्पैम फोल्डर में ले जाएगा और फिल्टरिंग में सुधार करने के लिए आपके एक्शन से सीखेगा।
कस्टम फिल्टर करें तैयार:
बता दे कि, Gmail आपको खास सेंटर को ब्लॉक करने या खास कीवर्ड वाले ईमेल को फिल्टर के लिए कस्टम फिल्टर बनाने की सुविधा देता है।
कस्टम फिल्टर सेटअप करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

- इसके लिए आपको सबसे पहले गियर आइकन पर जाना होगा। फिर Gmail के सेटिंग मीनू पर जाना है।
- “सी ऑल सेटिंग्स” पर जाना है और “फिल्टर और ब्लॉक एड्रेसेज” क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आपको “क्रिएट न्यू फिल्टर” पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने फिल्टर के लिए क्राइटेरिया स्पेसिफाई करना है जैसे कि सेंडर का ईमेल एड्रेस या खास कीवर्ड आदि।
- आगे बढ़ने के लिए “क्रिएट फिल्टर” पर क्लिक करना है।
- फिल्टर ईमेल के साथ Gmail द्वारा किए जाने वाले एक्शन का चयन करना है जैसे कि उन्हें डिलीट करना या किसी खास फोल्डर में भेजना आदि।
- “क्रिएट फिल्टर” पर क्लिक करके फिल्टर को सेव करना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। हम किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या, डाटा लॉस या अन्य नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे। अधिक जानकारी और सटीक समाधान के लिए Google की आधिकारिक वेबसाइट या Help Center देखें।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।