Google Gemini ने हाल ही में Nano Banana AI टूल लॉन्च किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस टूल की मदद से यूजर्स अपना खुद का 3D Figurine बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह फीचर खासकर Gen Z यूजर्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
वर्तमान समय में Facebook, WhatsApp, Instagram जैसे लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये 3D Figurine वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके खूब एंजॉय कर रहे हैं।
हालांकि, अभी भी कई लोग यह सोच रहे हैं कि इस नए AI फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि Google Gemini के Nano Banana AI टूल से 3D Figurine कैसे बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस…
क्या है Nano Banana AI?

Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini 2.5 में हाल ही में नया Flash Image Tool जोड़ा है, जिसे Nano Banana 3D Figurine कहा जा रहा है। इन दिनों आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह 3D Figurine की धूम मची हुई है।
Google Gemini का यह एडवांस मॉडल 3D Figurine को बेहद डिटेलिंग के साथ प्रजेंट करता है। इस टूल से बनाए गए मिनिएचर में फेशियल एक्सप्रेशन, कपड़ों की डिजाइन और बैकग्राउंड एलिमेंट्स इतने रीयल लगते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। यही वजह है कि यह फीचर खासतौर पर Gen Z यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।
वहीं, इस ट्रेंड को कई सेलिब्रिटीज और क्रिकेट स्टार्स भी फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपने बनाए हुए 3D मिनिएचर Figurine शेयर कर रहे हैं, जो देखने में एकदम असली लगते हैं। यही इस टूल की सबसे बड़ी खासियत है।
Google Gemini का यह AI टूल फ्री-टू-यूज है, जिसकी वजह से यूजर्स के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज ने अपनी 3D वर्जन को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद गूगल का यह नैनो बनाना ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।
कैसे बनाएं खुद का 3D Figurine?
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले Google AI Studio की वेबसाइट या फिर Google Gemini ऐप ओपन करें।
- यहां आपको Nano Banana 3D Image Create करने का ऑप्शन मिलेगा।
- अगर आप अपनी किसी भी तस्वीर को 3D Figurine में बदलना चाहते हैं, तो उसे अपलोड करें।
- इसके बाद, Gemini के कमांड विंडो में 3D Figurine बनाने के लिए आवश्यक कमांड टाइप करें।
- ध्यान रखें कि आपकी इमेज HD यानी हाई-रेज़ॉल्यूशन होनी चाहिए।
- कमांड बॉक्स के साइड में बने “+” आइकन पर क्लिक या टैप करके इमेज अपलोड करें।
- अब Run या Enter बटन दबाते ही, आपके कमांड और अपलोड की गई फोटो के आधार पर 3D Figurine जेनरेट हो जाएगा।
क्या है कमांड?
इस वायरल ट्रेंड को फॉलो करने के लिए सिर्फ इमेज अपलोड करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको Google Gemini पर एक कमांड टेक्स्ट भी टाइप करना होगा।

सोशल मीडिया पर जो ट्रेंडिंग कमांड सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, वह कुछ इस तरह है:
Command Example:
Create a 1/6 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is the ZBrush modelling process of this figurine. Next to the computer screen is a Bandai-style toy packaging box printed with the original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.
जैसे ही आप यह कमांड Google Gemini के कमांड बॉक्स में टाइप करके Enter/Run करेंगे, आपका 3D Figurine जेनरेट हो जाएगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आप अपनी पसंद और क्रिएटिविटी के हिसाब से कमांड को बदल सकते हैं। यानी, जिस तरह का विवरण (Prompt) आप देंगे, उसी के अनुसार Google Gemini आपके लिए कस्टमाइज्ड 3D Figurine बनाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जनरल नॉलेज और ट्रेंड अपडेट के लिए है। यहां बताए गए फीचर्स और प्रोसेस Google Gemini के मौजूदा अपडेट पर आधारित हैं। 3D Figurine बनाने के लिए दिए गए कमांड और स्टेप्स अलग-अलग यूजर के अनुभव और डिवाइस सेटिंग्स के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। हम किसी भी तरह की गारंटी या ऑफिशियल क्लेम नहीं करते। अधिक जानकारी और सही डिटेल्स के लिए कृपया Google की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर विजिट करें।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।