इन दिनों OpenAI ने अपने पारंपरिक चैटबॉट से आगे बढ़ते हुए ChatGPT Atlas Browser पेश किया है। यह नया ब्राउज़र इंटरनेट उपयोग करने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है। इसका उद्देश्य सिर्फ सर्च या वेबसाइट देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक AI साथी की तरह आपके साथ काम करता है — जो ब्राउज़िंग के दौरान सुझाव देता है, टेक्स्ट एडिट करता है, जरूरी जानकारी समेटता है और कई ऑटोमेशन टास्क खुद से संभाल लेता है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि ChatGPT Atlas क्या है, यह कैसे काम करता है, कौन-कौन से डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है, और इसे डाउनलोड या इंस्टॉल करने का तरीका क्या है।
Atlas कौन इस्तेमाल कर सकता है?
Atlas अभी शुरुआत के चरण में है इसलिए हर प्लेटफार्म पर उपलब्ध नहीं है। अभी यह केवल Mac यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। बाक़ी प्लेटफार्म जैसे iOS, Android, Windows के लिए OpenAI ने भविष्य में रोल‑आउट का वादा किया है लेकिन कोई ठोस समय सीमा नहीं दी गई है।
इसके अलावा, ब्राउज़र तो मुफ्त है, लेकिन Atlas की ‘Agent Mode’ जैसी हाई‐एंड सुविधाओं के लिए आपको Pro, Plus या Enterprise पैक होना ज़रूरी है। इससे साफ़ है कि अगर आपके पास Mac है और आप टेक्नोलॉजी में आगे हैं, तो यह आज आज़मा सकते हैं; वरना अभी कुछ इंतज़ार करना होगा।
डाउनलोड और सेटअप – कैसे शुरू करें
Atlas ब्राउज़र को सेटअप करने के आसान स्टेप्स:
1. सबसे पहले अपने सिस्टम में ब्राउज़र खोलें और जाएँ chatgpt.com/atlas पर।
2. अपने ChatGPT अकाउंट से लॉग इन करें ताकि आपकी सेटिंग्स, हिस्ट्री और सेव किए गए डेटा अपने-आप सिंक हो जाएं।
3. यदि आप चाहें तो अपनी बुकमार्क्स, पासवर्ड्स और ब्राउज़िंग हिस्ट्री को Chrome, Safari या Firefox से आसानी से इम्पोर्ट कर सकते हैं।
4. Mac उपयोगकर्ता Settings > General > Set Default में जाकर Atlas को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बना सकते हैं।
Atlas की खास सुविधाएँ
ChatGPT आपके साथ
ब्राउज़र के साइडबार में ‘Ask ChatGPT’ का विकल्प दिखाई देगा जहाँ आप सवाल पूछ सकते हैं, वेबपेज का संक्षिप्त सार ले सकते हैं, ई‑मेल ड्राफ्ट कर सकते हैं या फॉर्म्स भरने में मदद ले सकते हैं।
पर्सनलाइज़्ड ब्राउज़िंग: मेमोरीज़
ChatGPT Atlas में दिया गया “मेमोरीज़” फीचर आपकी ब्राउज़िंग को पूरी तरह पर्सनल बनाता है। यह आपके द्वारा देखी गई वेबसाइट्स और ऑनलाइन गतिविधियों को याद रखता है, ताकि भविष्य में आपको उपयोगी सुझाव और बेहतर अनुभव मिल सके।
उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं —
“पिछले हफ्ते जिन शॉपिंग साइट्स देखी थीं, उनका सारांश और ट्रेंड्स बताओ।”
यह फीचर वैकल्पिक (Optional) है — यानी अगर आप चाहें, तो Settings में जाकर इसे बंद या डिलीट भी कर सकते हैं।
AI से होगा सर्च
आमतौर पर ब्राउज़र में जैसे Google या Bing सर्च होता है यहाँ ChatGPT के माध्यम से सर्च होगा। इसके अलावा सर्च रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करने पर ब्राउज़र दो हिस्सों में खुलता है एक साइडबार चैट के लिए और एक मेन पेज के लिए।
Agentic Mode क्या है?
यह फीचर सबसे दिलचस्प है क्योंकि इसमें ChatGPT आपके लिए काम कर सकता है। जैसे रेस्तरां रिज़र्वेशन कराना, ग्रोसेरी ऑर्डर करना, तुलना करना, एक‑से ज़्यादा स्टेप वाला काम कर सकता है।
इन‑लाइन एडिटिंग
अगर कोई ई‑मेल या डॉक्युमेंट खुले हुए है तो टेक्स्ट सेलेक्ट करें, ChatGPT आइकन क्लिक करें और तुरंत भाषा बदलें, टोन बदलें या सुधार करें। इसके लिए टैब्स बीच में स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
कुछ ज़रूरी बातें जो ध्यान में रखें
हालाँकि ChatGPT Atlas के फीचर्स बेहद आकर्षक हैं, लेकिन फिलहाल यह सभी प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है। यदि आपका डिवाइस Mac नहीं है, तो आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

साथ ही, AI सर्च और मेमोरीज़ जैसे फीचर्स के साथ प्राइवेसी का सवाल भी महत्वपूर्ण है। इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि ब्राउज़र आपका कौन-सा डेटा स्टोर कर रहा है और आप उसे कैसे मैनेज या डिलीट कर सकते हैं।
Agentic Mode जैसी ऑटोमेशन सुविधाएँ आपको जबरदस्त नियंत्रण देती हैं, लेकिन इनके साथ सावधानी भी उतनी ही ज़रूरी है।
किसी भी नए ब्राउज़र पर स्विच करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पुराने ब्राउज़र के बुकमार्क्स, पासवर्ड्स और डेटा का बैकअप सुरक्षित रूप से सेव है।
मेरा विचार
मेरे अनुसार ChatGPT Atlas एक बेहद दिलचस्प और भविष्यवादी कदम है। अगर आप Mac उपयोगकर्ता हैं और नई तकनीकें अपनाने के शौकीन हैं, तो यह ब्राउज़र आपके काम करने और इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है।
अब आपको सर्च करने के लिए अलग टैब खोलने की ज़रूरत नहीं होगी — आप सीधे AI से बातचीत करते हुए जानकारी पा सकते हैं। चाहे ईमेल लिखना हो, फॉर्म भरना हो या कोई टेक्स्ट एडिट करना, सबकुछ ChatGPT के साथ इन-लाइन और तेज़ी से हो जाएगा।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।