Xiaomi Pad 8 Series: Xiaomi ने चीन में अपनी नई Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro सीरीज़ को पेश किया है, जो पिछले साल की Pad 7 Series का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इस बार कंपनी ने टैबलेट्स को और भी ज़्यादा पावरफुल हार्डवेयर, बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
दोनों टैबलेट्स में 11.2-इंच का 3.2K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस का वादा करता है। ये डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं।
Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 SoC दिया गया है, जबकि Pad 8 Pro में और भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी कैपेसिटी भी दमदार है—दोनों में ही 9,200mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड दोनों मॉडल्स में अलग-अलग है।
आइए जानते हैं Xiaomi Pad 8 Series के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल में।
Xiaomi Pad 8 सीरीज़ की कीमत और वेरिएंट्स

Xiaomi Pad 8 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग ₹34,500) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट CNY 4,099 (करीब ₹51,600) में उपलब्ध है। वहीं, स्टैंडर्ड Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत CNY 2,199 (लगभग ₹27,500) रखी गई है।
कंपनी ने दोनों टैबलेट्स का एक खास Soft Light Edition भी लॉन्च किया है, जो विशेष रंग विकल्पों और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ आता है।
Xiaomi Pad 8 सीरीज़ के फीचर्स
Xiaomi Pad 8 सीरीज़ को यूज़र्स को स्मूद और कस्टमाइज़्ड अनुभव देने के लिए HyperOS 3 इंटरफ़ेस के साथ पेश किया गया है।
- Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जबकि
- Xiaomi Pad 8 Pro को और भी ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस किया गया है।
दोनों टैबलेट्स में 11.2-इंच का बड़ा 3.2K LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स को अल्ट्रा-स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा सेटअप
- Pad 8 Pro: 50MP रियर + 32MP फ्रंट कैमरा
- Pad 8: 13MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप
बैटरी और चार्जिंग
- दोनों डिवाइसों में दी गई है बड़ी 9,200mAh बैटरी
- Pad 8 Pro: 67W फास्ट चार्जिंग
- Pad 8: 45W फास्ट चार्जिंग
कनेक्टिविटी और ऑडियो
Pad 8 Pro में मिलता है
- Wi-Fi 7,
- 5G सपोर्ट,
- और Dolby Atmos स्पीकर्स, जो इसे एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग के लिए एक प्रीमियम टैबलेट बनाते हैं।
Xiaomi Pad 8 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

| फ़ीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 11.2-इंच 3.2K LCD, 144Hz, 800 निट्स ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite + Adreno GPU |
| रैम/स्टोरेज | 16GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 9,200mAh, 67W फास्ट चार्जिंग |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB-C |
| ऑडियो | क्वाड स्पीकर्स, Dolby Atmos |
| सुरक्षा | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर |
| वजन | 485 ग्राम |
Xiaomi Pad 8: स्पेसिफिकेशन्स
| फ़ीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 11.2-इंच 3.2K LCD, 144Hz |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8s Gen 4 |
| रैम/स्टोरेज | 12GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 13MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 9,200mAh, 45W चार्जिंग |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB-C |
| ऑडियो | क्वाड स्पीकर्स, Dolby Atmos |
मेरी राय
मेरे अनुसार कंपनी ने Xiaomi Pad 8 Pro को एक ऑल-राउंडर टैबलेट के तौर पर पेश किया है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूज़ के लिए बिल्कुल सही है। Pro वर्ज़न हाई-परफॉर्मेंस यूज़र्स के लिए और स्टैंडर्ड वर्ज़न अंडर बजट वालों के लिए है।
Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों पर आधारित है। कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में बदलाव कर सकती है। खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या स्टोर से पुष्टि कर लें।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।