Motorola G85 5G: अगर आप भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें शानदार फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिले, तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल, Motorola G85 5G की कीमत में एक बार फिर बड़ी गिरावट की गई है। मोटोरोला का यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्टाइलिश और पावरफुल फोन अब पहले से भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि Motorola G85 5G को पिछले साल 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था। अब, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे बड़े फेस्टिव सीजन के बाद भी Flipkart पर इस फोन पर भारी छूट जारी है। कंपनी ने इसकी कीमत में करीब ₹6,000 तक का बड़ा प्राइस कट कर दिया है।
6,000 रुपये का धमाकेदार डिस्काउंट!
Motorola G85 5G एक शानदार स्मार्टफोन है, जो फीचर्स और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतरीन है। फिलहाल यह फोन Flipkart पर सिर्फ ₹14,999 की शुरुआती कीमत में लिस्टेड है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹20,999 थी। यानी अब आपको मिल रहा है करीब ₹6,000 रुपये का जबरदस्त प्राइस कट।
इसके साथ ही, ग्राहक इस फोन की खरीद पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं। मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स — 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में उपलब्ध है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Cobalt Blue, Olive Green, Urban Grey, और Viva Magenta जैसे चार आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है।

Motorola G85 5G के फीचर्स
- डिस्प्ले: मोटोरोला का यह प्रीमियम स्मार्टफोन 6.67 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और ब्राइट मिलता है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है।
- परफॉर्मेंस – Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो इस फोन को और भी शानदार बनाता है। इसके साथ ही 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल जाएगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
- बैटरी – इस फोन में दमदार 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। जबकि, डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ कई और भी तगड़े फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है।
- कैमरा – फोन के बैक में आपको डुअल कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। वहीं, इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
लेखक की राय:
डिस्काउंट के बाद Motorola G85 5G अब पहले से भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन बन गया है। इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स इसे अपने प्राइस सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं। Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर की बदौलत यह फोन रोजमर्रा के कामों से लेकर एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग तक शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। कुल मिलाकर, ₹15,000 से कम बजट में यह फोन स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

हरेकृष्ण बेहेरा एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी विषयों पर लिखने में निपुण होने के साथ-साथ इनकी खास रुचि टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स में है। जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है।