BSNL Prepaid Plans: 15 अक्टूबर तक सस्ते रिचार्ज पर पाएं धमाकेदार ऑफ़र!

Telegram
WhatsApp
Facebook

BSNL Prepaid Plans: क्या आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत अब कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स और भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने! BSNL अपने यूजर्स को लिमिटेड टाइम के लिए रिचार्ज प्लान्स पर 38 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। यह ऑफर 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2025 तक ही लागू रहेगा। यानी आपके पास सिर्फ सीमित समय है, जिसमें आप BSNL के ये सस्ते प्लान्स का फायदा उठा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं, कौन-कौन से BSNL सस्ते प्रीपेड प्लान्स इस ऑफर में शामिल हैं और इनमें आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे. दरअसल, हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में कंपनी ने जानकारी दी है कि BSNL अपने तीन चुनिंदा प्रीपेड पैक्स पर अब 2% तक की तुरंत छूट दे रही है।

BSNL Prepaid Plans

इनमें शामिल प्लान्स हैं – ₹199 वाला पैक, ₹485 वाला पैक और ₹1999 वाला पैक। कंपनी ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि इन ऑफर्स की मदद से ग्राहक हर रिचार्ज पर आसानी से पैसे की बचत कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि अब ये रिचार्ज प्लान्स आपको कितने रुपये में मिलेंगे और इनमें क्या-क्या फायदे होंगे…

कौन सा रिचार्ज प्लान कितना सस्ता?

  • ₹199 वाले प्लान पर अब ग्राहकों को लगभग ₹3.8 रुपये की बचत मिलेगी।
  • ₹485 वाले प्लान पर करीब ₹9.6 रुपये की बचत होगी।
  • वहीं ₹1999 वाले लंबे वैलिडिटी प्लान पर यूजर्स को पूरे ₹38 रुपये तक की बचत का फायदा मिलेगा।

यानि, इस ऑफर के दौरान ग्राहक अपने हर रिचार्ज पर थोड़ी-थोड़ी लेकिन पक्की बचत कर पाएंगे।

BSNL Prepaid Plans
BSNL Prepaid Plans

देखा जाए तो सबसे ज्यादा फायदा आपको सिर्फ लंबी वैलिडिटी वाले पैक पर मिलेगा। जो 1999 रुपए का है। वही मंथली रिचार्ज की बात करें तो आपको कुछ ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलेगा। बता दे कि, बीएसएनएल पहले से ही प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते प्रीपेड प्लान दे रही है।

आप सभी को याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने मात्र ₹1 में नई सिम कार्ड वाला शानदार ऑफर लांच किया था। ऐसे में कंपनी लगातार अपने साथ नए यूजर्स को जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रहा है। जिसके लिए कंपनी कई ऑफर भी लॉन्च कर रही है। कुछ रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि, BSNL दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस को आसानी से शुरू कर सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी BSNL द्वारा जारी ऑफ़िशियल अपडेट्स और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। प्लान्स, कीमत और ऑफ़र्स समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी रिचार्ज से पहले कृपया BSNL की ऑफ़िशियल वेबसाइट या कस्टमर केयर से जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।