Google AI Mode अब हिंदी समेत 5 भाषाओं में उपलब्ध

AI एडवांस्ड फीचर्स
Telegram
WhatsApp
Facebook

Google ने AI Mode में बड़ा अपडेट किया है। अब Gemini 2.5 AI मॉडल से संचालित यह फीचर पहले से कहीं ज़्यादा यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है। पहले AI Mode केवल अंग्रेज़ी भाषा तक सीमित था, जिसकी वजह से गैर-अंग्रेज़ी बोलने वाले देशों के यूज़र्स को दिक्कत होती थी। लेकिन अब कंपनी ने इसमें हिंदी समेत पाँच नई भाषाओं का समर्थन जोड़ दिया है। इसका मतलब है कि यूज़र्स अब अपने सवाल-जवाब सीधे अपनी भाषा में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे अनुभव और भी आसान और सहज हो जाएगा।

AI Mode की क्या है खासियत?

Google का AI Mode अब नए Gemini 2.5 AI मॉडल से चलता है। इसमें Deep Search और इमेज इनपुट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

AI एडवांस्ड फीचर्सइसका उपयोग करके आप सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि तस्वीरों के ज़रिए भी सवाल पूछ सकते हैं। बता दें, भारत में यह फीचर जुलाई में लॉन्च हुआ था। खास बात है कि अब भारतीय यूज़र्स भी इसका फायदा उठाते हुए अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं।

 

मिलेगा पांच नई भाषाओं का सपोर्ट

अब Google AI Mode को पाँच नई भाषाओं का सपोर्ट मिल गया है। पहले यह फीचर केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह हिंदी, ब्राज़ीलियन पुर्तगाली, इंडोनेशियन, जापानी और कोरियन भाषाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस बदलाव के साथ अब 180 से अधिक देशों के यूज़र्स अपनी भाषा में सवाल पूछकर जवाब पा सकेंगे। खासतौर पर उन लोगों को सबसे ज़्यादा फायदा होगा जिनकी पहली भाषा अंग्रेज़ी नहीं है।

यूज़र की भाषा और कल्चर के अनुसार अब AI Mode देगा सटीक जवाब

AI Mode अब सिर्फ़ भाषा ही नहीं, बल्कि यूज़र्स के कल्चर और संदर्भ के आधार पर भी जवाब देगा। पहले जहां यह केवल लिटरल ट्रांसलेशन पर काम करता था, वहीं अब अपडेट के बाद यह यूज़र की भाषा और सांस्कृतिक संदर्भों को समझकर सटीक उत्तर प्रदान करता है। यानी अब जवाब सीधे इंग्लिश से ट्रांसलेट नहीं होंगे, बल्कि कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से यूज़र की ज़रूरत और परिस्थिति के अनुरूप दिए जाएंगे। शुरुआती टेस्ट रिज़ल्ट्स से पता चला है कि यह बदलाव जवाबों को और भी उपयोगी और प्रासंगिक बना रहा है।

AI एडवांस्ड फीचर्स

AI एडवांस्ड फीचर्स

गौरतलब है कि AI Mode अब मुश्किल और कॉम्प्लेक्स सवालों का जवाब भी दे सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप पूछते हैं: “5 लोगों के लिए, इटैलियन डिनर, सोमवार 8 PM को,” तो AI Mode रियल-टाइम में इसे समझकर आपकी ज़रूरत के अनुसार सबसे सटीक विकल्प पेश करेगा। इसके लिए यह Google Maps, Knowledge Graph और Project Mariner की मदद लेता है। हिंदी समेत नई भाषाओं में उपलब्ध होने के बाद, Google का AI Mode अब पहले से और भी स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बन गया है।