Mouni Roy Net Worth 2025 भारतीय अभिनेत्री मौनी रॉय की कुल संपत्ति, आय और करियर जानकारी

Telegram
WhatsApp

Mouni Roy Net Worth: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मौनी रॉय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक एक खास पहचान बनाई है। सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 45-50 करोड़ आंकी जाती है। उनकी आय के स्रोत काफी विविध हैं, जिनमें टीवी शो, बॉलीवुड फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक वीडियोज, लाइव परफॉर्मेंस और सोशल मीडिया प्रमोशन शामिल हैं।

मौनी रॉय कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स से उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है। इसके साथ ही, उन्होंने रियल एस्टेट और अन्य निवेश में भी पूंजी लगाई है, जो उनकी संपत्ति को और बढ़ाते हैं। मौनी के पास लग्जरी कारों का एक शानदार कलेक्शन है और वह एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसे उन्होंने अपने सफल करियर से अर्जित धन से खरीदा है।

मौनी 2007 में टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया, जिनमें “देवों के देव महादेव” और “नागिन” सबसे ज्यादा चर्चित रहे। टीवी में सफलता के बाद मौनी रॉय ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म “गोल्ड” से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने “रोमियो अकबर वॉल्टर”, “मेड इन चाइना”, “ब्रह्मास्त्र” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

मौनी रॉय न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं, वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में शिरकत करती हैं, उनकी जीवनशैली में शाहीपन साफ झलकता है, लेकिन इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत, संघर्ष और लगन की कहानी है। छोटे शहर से आने के बावजूद मौनी ने बड़े सपनों को पूरा किया और खुद को एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया, उनकी कमाई और लोकप्रियता साल दर साल बढ़ रही है और माना जाता है कि आने वाले वर्षों में उनकी नेट वर्थ और भी ज्यादा होगी।

Mouni Roy Net Worth
Mouni Roy Net Worth

Mouni Roy Biography

  • Full Name: Mouni Roy
  • Date of Birth: 28 September 1985
  • Birthplace: Cooch Behar, West Bengal, India
  • Nationality: Indian
  • Profession: Actress, Model, Dancer
  • Education: B.A. in English Literature (Miranda House, Delhi University) and Postgraduate in Mass Communication (Jamia Millia Islamia)
  • Debut TV Show: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi (2007)
  • Bollywood Debut Film: Gold (2018)
  • Famous For: Naagin series, Devon Ke Dev…Mahadev, Brahmāstra
  • Hobbies: Reading, Painting, Travelling
  • Awards: Indian Television Academy Awards, Gold Awards, and several others

Mouni Roy Movies

  • Hero Hitler in Love (2011, Punjabi)
  • Tum Bin 2 (2016, Special Appearance)
  • Mahayoddha Rama (2016, Voice Role – Animation)
  • M.S. Dhoni – The Untold Story (2016)
  • Gold (2018)
  • K.G.F – Chapter 1 (2018, Special Appearance)
  • Romeo Akbar Walter (2019)
  • Made in China (2019)
  • London Confidential (2020)
  • Velle (2021)
  • Brahmāstra: Part One – Shiva (2022)
  • Love Sex Aur Dhokha 2 (2024)
  • Blackout (2024)
  • Vedaa (2024, Special Appearance)
  • The Bhootnii (2025)
  • The Virgin Tree (2025)
  • The Wives (2025, Upcoming)
  • Salakaar (2025)

Mouni Roy TV Shows

  • Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi (2007–2008)
  • Kasturi (2007)
  • Zara Nachke Dikha – Season 1 (2008)
  • Pati Patni Aur Woh (2009)
  • Do Saheliyaan (2010)
  • Devon Ke Dev…Mahadev (2011–2014)
  • Junoon – Aisi Nafrat Toh Kaisa Ishq (2012–2013)
  • Jhalak Dikhhla Jaa – Season 7 (2014)
  • Naagin – Season 1 (2015–2016)
  • Naagin – Season 2 (2016–2017)
  • Naagin 3 (Guest appearance, 2018)
  • Krishna Chali London (Guest appearance, 2018)
  • Bigg Boss (Multiple seasons as guest)

Mouni Roy Net Worth

मौनी रॉय एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने अभिनय, डांस और खूबसूरती से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। साल 2025 में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 45-50 करोड़ रुपये लगाया गया है लेकिन इनके नेटवर्थ के बारे में कहीं भी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्मों, टीवी शो, ब्रांड विज्ञापनों, स्टेज परफॉर्मेंस और निवेश से आता है, मौनी रॉय के पास लग्जरी कारें और खूबसूरत घर भी हैं, और वह एक शानदार और स्टाइलिश जीवन जीती हैं।

Mouni Roy Net Worth